Kull Web Series Review: अगर आप शाही परिवारों की साजिशों, रहस्यों और पारिवारिक राजनीति से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो “Kull Web Series” आपके लिए एक बार जरूर देखने लायक हो सकती है। यह वेब सीरीज एक काल्पनिक रॉयल फैमिली की टूटती हुई विरासत, खून के रिश्तों में छिपी दरारें और एक रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन क्या यह सब कुछ मिलाकर एक मजबूत कहानी बनती है? आइए जानते हैं इस रिव्यू में।
Kull Web Serie की कहानी
Kull Web Series की कहानी बीकानेर के एक काल्पनिक शाही परिवार पर आधारित है। इस परिवार के मुखिया हैं चंद्र प्रताप राइजिंग्स (राहुल वोहरा), जो बुजुर्ग हैं और अल्जाइमर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके चार बच्चे हैं—तीन अपनी पत्नी से और एक नाजायज बेटा।
सबसे बड़ी बेटी इंद्राणी (निमरत कौर) एक शांत लेकिन दृढ़ व्यक्तित्व वाली महिला है। दूसरी बेटी काव्या (रिद्धि डोगरा) प्रैक्टिकल सोच रखने वाली है और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महल को लीज़ पर देना चाहती है। बेटा अभिमन्यु (अमोल पाराशर) नशे और बेकद्री का शिकार है, जबकि नाजायज बेटा बृज (गौरव अरोड़ा) सबसे अलग और राजा का फेवरेट है।
जब राजा के 60वें जन्मदिन की तैयारी चल रही होती है, तभी अगली सुबह उनकी लाश स्विमिंग पूल में मिलती है। उनकी मौत एक रहस्य बन जाती है और पूरा परिवार शक के घेरे में आ जाता है।
मौत या साजिश?
राजा के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाते हैं, जिससे ये स्पष्ट होता है कि उनकी मौत सामान्य नहीं थी। यहीं से Kull Web Series एक क्राइम थ्रिलर का रूप लेती है। परिवार के सभी सदस्य शक के घेरे में आते हैं और उनके अतीत से जुड़े राज सामने आने लगते हैं।
हर कोई अपनी लालसा, ईर्ष्या और उम्मीदों के साथ सामने आता है। किसी को वसीयत चाहिए, किसी को सत्ता, तो कोई सिर्फ अपना हक चाहता है। इन सबके बीच यह वेब सीरीज एक जटिल लेकिन दिलचस्प कहानी रचती है।
Kull Web Series में अभिनय का प्रदर्शन
Kull Web Series की एक्टिंग इसकी सबसे मजबूत कड़ी है। निमरत कौर का प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने इंद्राणी के किरदार को शांत लेकिन भीतर से मजबूत और रणनीतिक रूप में दिखाया है। रिद्धि डोगरा ने काव्या के रूप में एक पढ़ी-लिखी, समझदार और सधी हुई महिला का रोल बखूबी निभाया है।